गांवों से लड़कियों-महिलाओं से कराया जा रहा था देह व्यापार:खगड़िया सेक्स रैकेट केस में होटल मालिक समेत 3 गिरफ्तार, एक महीने में दूसरी कार्रवाई

गांवों से लड़कियों-महिलाओं से कराया जा रहा था देह व्यापार:खगड़िया सेक्स रैकेट केस में होटल मालिक समेत 3 गिरफ्तार, एक महीने में दूसरी कार्रवाई

खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। महेशखूंट चौक स्थित मौर्या होटल में शुक्रवार को छापेमारी कर होटल मालिक, संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग लड़की के शामिल होने की पुष्टि के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि महेशखूंट चौक स्थित मौर्या रेस्ट हाउस में बाहर और आसपास के गांवों से लड़कियों व महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तुरंत एक्शन लेते हुए मौर्या होटल में छापेमारी की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौर्या होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल मालिक 54 वर्षीय सुरेंद्र चौरसिया, उसका पुत्र और होटल संचालक 20 वर्षीय मुरलीधर, तथा परबत्ता थाना क्षेत्र के कर्णा निवासी 19 वर्षीय आदर्श राज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आदर्श राज पर एक नाबालिग लड़की के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं, अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 और पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई छापेमारी दल में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, पूजा भारती, उमेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में हरिओम क्लीनिक एवं नर्सिंग होम में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हुई उस छापेमारी में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें मुख्य आरोपी डॉक्टर अभिमन्यु कुमार, उनकी पत्नी समेत अन्य सहयोगी शामिल थे। उस दौरान पुलिस ने कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जांच में खुलासा हुआ था कि आसपास की महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर तथा लालच देकर नर्सिंग होम में बुलाया जाता था और उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल कराया जाता था। आरोपी हरिओम मेडिकल हॉल के पास किराए के मकान में नर्सिंग होम की आड़ में इस धंधे का संचालन कर रहे थे। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री हुई थी बरामद अप्रैल महीने की कार्रवाई में पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, गर्भनिरोधक टैबलेट, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 प्रेग्नेंसी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भपात की गोलियां, मोबाइल फोन तथा 32 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए थे। मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अवैध धंधों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई — एसपी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महेशखूंट क्षेत्र से लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। महेशखूंट चौक स्थित मौर्या होटल में शुक्रवार को छापेमारी कर होटल मालिक, संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग लड़की के शामिल होने की पुष्टि के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि महेशखूंट चौक स्थित मौर्या रेस्ट हाउस में बाहर और आसपास के गांवों से लड़कियों व महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तुरंत एक्शन लेते हुए मौर्या होटल में छापेमारी की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौर्या होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल मालिक 54 वर्षीय सुरेंद्र चौरसिया, उसका पुत्र और होटल संचालक 20 वर्षीय मुरलीधर, तथा परबत्ता थाना क्षेत्र के कर्णा निवासी 19 वर्षीय आदर्श राज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आदर्श राज पर एक नाबालिग लड़की के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं, अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 और पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई छापेमारी दल में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी, अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, पूजा भारती, उमेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में हरिओम क्लीनिक एवं नर्सिंग होम में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हुई उस छापेमारी में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें मुख्य आरोपी डॉक्टर अभिमन्यु कुमार, उनकी पत्नी समेत अन्य सहयोगी शामिल थे। उस दौरान पुलिस ने कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जांच में खुलासा हुआ था कि आसपास की महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर तथा लालच देकर नर्सिंग होम में बुलाया जाता था और उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल कराया जाता था। आरोपी हरिओम मेडिकल हॉल के पास किराए के मकान में नर्सिंग होम की आड़ में इस धंधे का संचालन कर रहे थे। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री हुई थी बरामद अप्रैल महीने की कार्रवाई में पुलिस ने 28 इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, गर्भनिरोधक टैबलेट, 17 प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, 22 प्रेग्नेंसी टेस्ट कार्ड, 22 गर्भपात की गोलियां, मोबाइल फोन तथा 32 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए थे। मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अवैध धंधों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई — एसपी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महेशखूंट क्षेत्र से लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *