बेगूसराय सदर में नीमा चांदपूरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार, नीमा बर्फ फैक्ट्री के पास पुलिस गश्त के दौरान सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि सभी युवक डंडारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बेगूसराय सदर में नीमा चांदपूरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार, नीमा बर्फ फैक्ट्री के पास पुलिस गश्त के दौरान सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि सभी युवक डंडारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


