सोशल मीडिया विज्ञापन के जाल में फंसी युवती:लिंक क्लिक करते ही खाते से ₹1.05 लाख पार; मदद के नाम पर भेजा था लिंक

सोशल मीडिया विज्ञापन के जाल में फंसी युवती:लिंक क्लिक करते ही खाते से ₹1.05 लाख पार; मदद के नाम पर भेजा था लिंक

ग्वालियर के सेवानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की सान्या खान साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने फेसबुक पर एक विज्ञापन के जरिए उन्हें निशाना बनाकर उनके बैंक खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने 1930 हेल्पलाइन पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 15 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है। सान्या फेसबुक चला रही थीं, तभी उन्हें ‘UNO ऐप’ डाउनलोड करने का विज्ञापन दिखा। जैसे ही उन्होंने विज्ञापन पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड करने की कोशिश की, एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मददगार बताते हुए एक लिंक भेजा और उसे खोलकर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सान्या ने बताए अनुसार लिंक खोलकर सभी स्टेप पूरे कर दिए। उसी रात करीब 9:35 बजे उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। अगले दिन फिर 50 हजार रुपए निकलने का संदेश मिला। इसके बाद बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर कुल 1 लाख 5 हजार रुपए की अनधिकृत निकासी सामने आई। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई ओटीपी (OTP) साझा नहीं किया, फिर भी खाते से रकम निकल गई। प्रारंभिक तौर पर मामला फर्जी लिंक के जरिए किए गए साइबर फ्रॉड का लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *