यूनिवर्सिटी के अंदर छात्राओं ने किया ऐसा कांड, जिसे सुनकर हिल जाएगा आपका दिमाग

यूनिवर्सिटी के अंदर छात्राओं ने किया ऐसा कांड, जिसे सुनकर हिल जाएगा आपका दिमाग

Ragging Case Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से रैगिंग और बदसलूकी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं द्वारा एक अन्य छात्रा के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्राओं की सुरक्षा, कॉलेज के अनुशासन और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़ित छात्रा के साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार कर रही हैं। आरोपी छात्राएं पीड़ित छात्रा को धमका रही हैं और उसके बाल खींचने के साथ-साथ उसे थप्पड़ भी मार रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्राएं इस घटना का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अनुसार, यह वीडियो करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, इंटरनेट पर इसकी चर्चा होने लगी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का एक्शन, बनी जांच कमेटी

इस पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तुरंत हरकत में आते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की सच्चाई का पता लगाने और पूरे मामले की विस्तार से पड़ताल करने के लिए एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी वीडियो की सत्यता की जांच करेगी और और 4 से 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस की पैनी नजर

इस मामले पर स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। एसीपी ने बताया कि अभी तक पुलिस को अभी तक यूनिवर्सिटी प्रबंधन या पीड़ित छात्रा की ओर से कोई भी आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों के आधार पर दोषी छात्राओं के खिलाफ सख्त कानूनी और पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *