दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से अपहृत 16 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने आज सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद छात्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छात्रा 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे सिमरी हाई स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सिमरी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने अपने साले जगरनाथ महतो के बेटों शांतनु कुमार (23) और विकास कुमार (21) पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके अलावा मो. इमरान (23) और विक्रम कुमार (22) को भी इस मामले में नामजद किया गया है। सभी आरोपी मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के गंगीया नवादा के निवासी है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप परिजनों के मुताबिक, रिश्तेदारी के कारण आरोपियों का घर पर आना-जाना था, जिसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही, घटना की जानकारी देने पर आरोपियों के परिजनों की ओर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सदर टू एसडीपीओ कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि छात्रा को बरामद कर मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया था। छात्रा स्कूल से लौटते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने ममेरे भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से अपहृत 16 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने आज सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद छात्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छात्रा 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे सिमरी हाई स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सिमरी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने अपने साले जगरनाथ महतो के बेटों शांतनु कुमार (23) और विकास कुमार (21) पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके अलावा मो. इमरान (23) और विक्रम कुमार (22) को भी इस मामले में नामजद किया गया है। सभी आरोपी मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के गंगीया नवादा के निवासी है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप परिजनों के मुताबिक, रिश्तेदारी के कारण आरोपियों का घर पर आना-जाना था, जिसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही, घटना की जानकारी देने पर आरोपियों के परिजनों की ओर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सदर टू एसडीपीओ कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि छात्रा को बरामद कर मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया था। छात्रा स्कूल से लौटते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने ममेरे भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है।


