जमुई में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:2 बहू घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

जमुई में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:2 बहू घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

जमुई में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोहबरबा–झाझा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला चौक के पास की है। मृतका की पहचान काली गांव निवासी गुलाबी यादव की पत्नी कुली देवी(52) के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में मृतका की बहू शांति देवी और रविता देवी शामिल हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को किया जब्त सुबह महिलाएं अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त कर लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर कोहबरबा–झाझा मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल वहां कैंप कर रहा है और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जमुई में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोहबरबा–झाझा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला चौक के पास की है। मृतका की पहचान काली गांव निवासी गुलाबी यादव की पत्नी कुली देवी(52) के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में मृतका की बहू शांति देवी और रविता देवी शामिल हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को किया जब्त सुबह महिलाएं अपने घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त कर लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर कोहबरबा–झाझा मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल वहां कैंप कर रहा है और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *