जहानाबाद में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। यह समारोह स्थानीय निवासी भीम यादव की पुत्री के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव कुछ समय तक मौजूद रहे और उन्होंने उपस्थित लोगों से भी बातचीत की। मौके पर उन्होंने कहा कि जहानाबाद से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे पहले भी कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के सिलसिले में यहां आते रहे हैं। इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उन्हें काफी खुशी हुई। मेजबान भीम यादव ने बताया कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वे उनकी बेटी को आशीर्वाद देने उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू यादव की कुछ तस्वीरें यहां देखें जहानाबाद में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। यह समारोह स्थानीय निवासी भीम यादव की पुत्री के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव कुछ समय तक मौजूद रहे और उन्होंने उपस्थित लोगों से भी बातचीत की। मौके पर उन्होंने कहा कि जहानाबाद से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे पहले भी कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के सिलसिले में यहां आते रहे हैं। इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उन्हें काफी खुशी हुई। मेजबान भीम यादव ने बताया कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वे उनकी बेटी को आशीर्वाद देने उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू यादव की कुछ तस्वीरें यहां देखें


