जहानाबाद में सतर्कता समिति की बैठक:195 पीड़ितों को 1.2 करोड़ रुपये का भुगतान, 2 को नौकरी मिली

जहानाबाद में सतर्कता समिति की बैठक:195 पीड़ितों को 1.2 करोड़ रुपये का भुगतान, 2 को नौकरी मिली

जहानाबाद में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पीड़ितों और पेंशनभोगियों को किए गए भुगतान का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कुल 195 पीड़ितों और 25 पेंशनधारियों को 1,20,84,546 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त, हत्या से पीड़ित दो आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। एक अन्य पीड़ित के मामले में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति से अनुशंसा प्राप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा गया है। इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. प्रीति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार और माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री धर्मपाल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जहानाबाद में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पीड़ितों और पेंशनभोगियों को किए गए भुगतान का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कुल 195 पीड़ितों और 25 पेंशनधारियों को 1,20,84,546 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त, हत्या से पीड़ित दो आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। एक अन्य पीड़ित के मामले में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति से अनुशंसा प्राप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को भेजा गया है। इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. प्रीति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय, वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार और माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री धर्मपाल सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *