कवर्धा में शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा में शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता, दो आरोपी गिरफ्तार

Kawardha Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे जंगल में अर्धनग्न व बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

Kawardha Gang Rape: जानें पूरा मामला…?

यह घटना जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार-शनिवार की रात एक परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल वाले रास्ते में उसके परिचित दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। रातभर पीड़िता वहीं पड़ी रही। शनिवार सुबह जब ग्रामीण जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवती को गंभीर हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कानूनी कार्रवाई की जा रही…

Kawardha Gang Rape: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद में पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, पीड़िता को चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *