नवादा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव की है। मृतका की पहचान गया जिले की रेखा कुमारी(25) के रूप में हुई है। रेखा का विवाह तीन साल पहले कन्हैया चौहान से हुआ था और उनकी एक बेटी भी है।
मृतका की मां सोनिया देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। सोनिया देवी के अनुसार, ससुराल पक्ष 5 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
सोनिया देवी ने दामाद और अन्य ससुराल वालों पर मिलकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों को फोन पर सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन घर में कोई मौजूद नहीं था।
नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नवादा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव की है। मृतका की पहचान गया जिले की रेखा कुमारी(25) के रूप में हुई है। रेखा का विवाह तीन साल पहले कन्हैया चौहान से हुआ था और उनकी एक बेटी भी है।
मृतका की मां सोनिया देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। सोनिया देवी के अनुसार, ससुराल पक्ष 5 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
सोनिया देवी ने दामाद और अन्य ससुराल वालों पर मिलकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों को फोन पर सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन घर में कोई मौजूद नहीं था।
नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


