कुदरा पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन पकड़ा:कैमूर में 3 तस्कर गिरफ्तार, कुख्यात गोरख कुमार भी शामिल

कुदरा पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन पकड़ा:कैमूर में 3 तस्कर गिरफ्तार, कुख्यात गोरख कुमार भी शामिल

कैमूर के कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 100.94 ग्राम हेरोइन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर: UP 67 AP 0147) पर सवार होकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर रामपुर-विश्रामपुर ग्रामीण सड़क से कुदरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहम्मद इरफान रजा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। तलाशी के दौरान हेरोइन हुआ बरामद विशेष टीम ने एनएच-19 से लगभग 200 मीटर दक्षिण विश्रामपुर-रामपुर ग्रामीण सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में मोटरसाइकिल सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। स्थानीय दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद की गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अशोक कुमार, तथा कझार घाट निवासी गोरख कुमार (उर्फ गोरख मल्लाह) और चंदन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन मोहनिया के सोनू कुमार नामक सप्लायर से एक लाख रुपये में खरीदी थी और इसे आगे बेचने की योजना थी। गोरख कुमार का रहा है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से गोरख कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कुदरा थाने में पुलिस पर हमला और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि गोरख कुमार मादक पदार्थ बेचने और पुलिस पर हमला करने जैसे कई मामलों में अभियुक्त रहा है। पुलिस ने सोनू कुमार और बाइक मालिक के खिलाफ कांड संख्या 211/26 दर्ज कर आगे की छानबीन और छापेमारी शुरू कर दी है। कैमूर के कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 100.94 ग्राम हेरोइन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर: UP 67 AP 0147) पर सवार होकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर रामपुर-विश्रामपुर ग्रामीण सड़क से कुदरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहम्मद इरफान रजा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। तलाशी के दौरान हेरोइन हुआ बरामद विशेष टीम ने एनएच-19 से लगभग 200 मीटर दक्षिण विश्रामपुर-रामपुर ग्रामीण सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में मोटरसाइकिल सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। स्थानीय दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद की गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अशोक कुमार, तथा कझार घाट निवासी गोरख कुमार (उर्फ गोरख मल्लाह) और चंदन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन मोहनिया के सोनू कुमार नामक सप्लायर से एक लाख रुपये में खरीदी थी और इसे आगे बेचने की योजना थी। गोरख कुमार का रहा है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से गोरख कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कुदरा थाने में पुलिस पर हमला और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि गोरख कुमार मादक पदार्थ बेचने और पुलिस पर हमला करने जैसे कई मामलों में अभियुक्त रहा है। पुलिस ने सोनू कुमार और बाइक मालिक के खिलाफ कांड संख्या 211/26 दर्ज कर आगे की छानबीन और छापेमारी शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *