मुजफ्फरपुर में पूर्व रक्षा मंत्री और महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम शहर के कंपनीबाग स्थित जॉर्ज स्मृति उद्यान सिटी पार्क में आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने हिस्सा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित कई अतिथियों और अधिकारियों ने जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जॉर्ज फर्नांडिस को देश का क्रांतिकारी नेता बताया मंत्री श्रवण कुमार ने इस मौके पर जॉर्ज फर्नांडिस को देश का क्रांतिकारी नेता बताया। उन्होंने कहा कि फर्नांडिस इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ अडिग रहे और जीवनभर संघर्ष करते हुए गरीब व बेसहारा लोगों के सहारा बने रहे। श्रवण कुमार ने फर्नांडिस के संकल्पों को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हम सभी उनसे प्रेरणा लेते हैं और देश व राज्य की बेहतरी के लिए लगातार काम करते रहेंगे, ताकि जनता की बेहतर सेवा की जा सके। मंत्री ने इस राजकीय समारोह की जिम्मेदारी मिलने को अपने लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। मुजफ्फरपुर में पूर्व रक्षा मंत्री और महान समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम शहर के कंपनीबाग स्थित जॉर्ज स्मृति उद्यान सिटी पार्क में आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने हिस्सा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित कई अतिथियों और अधिकारियों ने जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जॉर्ज फर्नांडिस को देश का क्रांतिकारी नेता बताया मंत्री श्रवण कुमार ने इस मौके पर जॉर्ज फर्नांडिस को देश का क्रांतिकारी नेता बताया। उन्होंने कहा कि फर्नांडिस इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ अडिग रहे और जीवनभर संघर्ष करते हुए गरीब व बेसहारा लोगों के सहारा बने रहे। श्रवण कुमार ने फर्नांडिस के संकल्पों को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हम सभी उनसे प्रेरणा लेते हैं और देश व राज्य की बेहतरी के लिए लगातार काम करते रहेंगे, ताकि जनता की बेहतर सेवा की जा सके। मंत्री ने इस राजकीय समारोह की जिम्मेदारी मिलने को अपने लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।


