हर दो घंटे में दिया नशीला इंजेक्शन, बार-बार किया गैंग रेप, एमपी की बेटी के साथ यूपी में दरिंदगी की सारी हदें पार

हर दो घंटे में दिया नशीला इंजेक्शन, बार-बार किया गैंग रेप, एमपी की बेटी के साथ यूपी में दरिंदगी की सारी हदें पार

Neet Student Gang Rape: उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में नीट की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक बंधक बनाए रखा। बार-बार सामूहिक दुष्कर्म (Neet Student Gang Rape) किया। विरोध करने पर सिगरेट के जलते टुकड़ों से दागा। चाकू से लहूलुहान किया।

यूपी में नीट कोचिंग कर रही थी एमपी की स्टूडेंट

मूलत: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की छात्रा महोबा में नीट की कोचिंग कर रही थी। 30 अप्रेल को कोचिंग से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। छात्रा की मां ने महोबा पुलिस में मोहित श्रीवास समेत कुछ अन्य के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

लहूलुहान किया

पीड़िता ने बताया कि उसके ही गांव का मोहित अपने साथियों अंकित श्रीवास, हल्लू राजपूत और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसे महोबा से प्रयागराज ले गया। वहां गुप्त स्थान पर रखा। हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए, ताकि वह विरोध न कर सके। इसी हालत में मोहित ने बार-बार रेप किया। होश आने पर विरोध किया तो, आरोपियों ने उसे सिगरेट से दागा।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि 1 मई छतरपुर निवासी महिला ने अपनी 25 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और चार टीमों का गठन किया। टीमों के सार्थक प्रयास से 16 मई को युवती (Neet Student Gang Rape) को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता को भाई की फोटो दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने पीड़िता को भाई की फोटो दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी मोहित ने उससे जबरन शादी भी रचाई।

यूपी सीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यूपी में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए अब इस पर सियासत भी गरमा गई है। मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी इस घटना पर (Neet Student Gang Rape) नजर बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से फोन पर बात की है।

कांग्रेस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है। साथ ही ऐलान किया कि कांग्रेस का एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़िता से मिलने महोबा पहुंचेगा।

सदमे में है पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़िता इस समय काफी डरी हुई है और सदमे में है। डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में जुटी है। छात्रा की एमएलसी जांच कराई जा चुकी है। पीड़िता (Neet Student Gang Rape) का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पीड़िता के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

मामले (Neet Student Gang Rape)में जांच की जा रही है। साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मनीष पांडेय, कोतवाली प्रभारी, महोबा, यूपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *