सुपौल में गैस सिलेंडर फटा, 3 घर जलकर राख:3 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान, CO बोले- अग्निपीड़ितों की तुरंत की जाएगी मदद

सुपौल में गैस सिलेंडर फटा, 3 घर जलकर राख:3 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान, CO बोले- अग्निपीड़ितों की तुरंत की जाएगी मदद

सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना में गैस सिलेंडर फटने से तीन घर जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का फटना था, जिसके विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। विस्फोट के बाद गैस सिलेंडर का एक टुकड़ा उछलकर पास में रहने वाले धर्मेंद्र के घर की ओर जा गिरा। हालांकि, उनके घर को कोई क्षति नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय पर नहीं पहुंची दमकल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई। उनका कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लगभग 3 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सदर सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और अग्निपीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना में गैस सिलेंडर फटने से तीन घर जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का फटना था, जिसके विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। विस्फोट के बाद गैस सिलेंडर का एक टुकड़ा उछलकर पास में रहने वाले धर्मेंद्र के घर की ओर जा गिरा। हालांकि, उनके घर को कोई क्षति नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय पर नहीं पहुंची दमकल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई। उनका कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लगभग 3 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सदर सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और अग्निपीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *