झुनकी में स्कॉर्पियो पलटी, जिम संचालक की मौत:दूसरा घायल युवक PMCH रेफर, शादी से लौटते समय हादसा

झुनकी में स्कॉर्पियो पलटी, जिम संचालक की मौत:दूसरा घायल युवक PMCH रेफर, शादी से लौटते समय हादसा

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी
यह हादसा झुनकी गांव के पास उस समय हुआ, जब स्कॉर्पियो में सवार लोग नालंदा के तेल्हाड़ा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। जिम संचालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
इस हादसे में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भाने बीघा निवासी 33 वर्षीय विवेक राज उर्फ निक्की की मौके पर ही मौत हो गई। वह काको में एक जिम का संचालन करते थे। वहीं, वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गाड़ी से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य सवारों का नहीं चला पता, जांच जारी
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, लेकिन हादसे के बाद दो अन्य लोगों का कोई पता नहीं चल सका। आशंका है कि उन्हें मामूली चोटें आई होंगी और वे घटनास्थल से चले गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी
यह हादसा झुनकी गांव के पास उस समय हुआ, जब स्कॉर्पियो में सवार लोग नालंदा के तेल्हाड़ा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। जिम संचालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
इस हादसे में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भाने बीघा निवासी 33 वर्षीय विवेक राज उर्फ निक्की की मौके पर ही मौत हो गई। वह काको में एक जिम का संचालन करते थे। वहीं, वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गाड़ी से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य सवारों का नहीं चला पता, जांच जारी
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, लेकिन हादसे के बाद दो अन्य लोगों का कोई पता नहीं चल सका। आशंका है कि उन्हें मामूली चोटें आई होंगी और वे घटनास्थल से चले गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *