शहर में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शहर के तरछा, कटरा चौक मुहल्ले के प्रमुख फल व्यवसायी टिंकू साव के बेटे कृष्णा कुमार को बकाया पैसे मांगने पर चाकुओं और ईंट-पत्थरों से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद कृष्णा के दोस्तों ने उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। घायल युवक कृष्णा कुमार शेखपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता और तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष अरुण भगत के नाती हैं। फोन कर बुलाया और कर दिया हमला अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्णा ने बताया कि कटरा चौक के ही रहने वाले ओमप्रकाश लोहनी के बेटों, सचिन लोहनी और रमेश लोहनी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कृष्णा के मुताबिक, उसे फोन कर शहर के जमालपुर मुहल्ले में बुलाया गया था। जब वह वहां पहुंचा, तो दोनों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने तेज धार वाले हथियार और ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे हमलावरों से बचाया और तुरंत अस्पताल लेकर गए। 60-70 हजार रुपए का था विवाद घायल कृष्णा ने बताया कि हमलावरों पर उसके करीब 60 से 70 हजार रुपए बकाया था। यह रकम पिछले पांच महीनों से नहीं चुकाई जा रही थी। जब भी वह अपने पैसे मांगता, तो वे टालमटोल करते थे। कृष्णा ने आरोप लगाया कि बकाया पैसे मांगने के कारण ही रंजिश में उस पर यह जानलेवा हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की सब-इंस्पेक्टर सोनी कुमारी अपनी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल युवक से घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। एसआई सोनी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शहर के तरछा, कटरा चौक मुहल्ले के प्रमुख फल व्यवसायी टिंकू साव के बेटे कृष्णा कुमार को बकाया पैसे मांगने पर चाकुओं और ईंट-पत्थरों से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद कृष्णा के दोस्तों ने उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। घायल युवक कृष्णा कुमार शेखपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता और तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष अरुण भगत के नाती हैं। फोन कर बुलाया और कर दिया हमला अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्णा ने बताया कि कटरा चौक के ही रहने वाले ओमप्रकाश लोहनी के बेटों, सचिन लोहनी और रमेश लोहनी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कृष्णा के मुताबिक, उसे फोन कर शहर के जमालपुर मुहल्ले में बुलाया गया था। जब वह वहां पहुंचा, तो दोनों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने तेज धार वाले हथियार और ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे हमलावरों से बचाया और तुरंत अस्पताल लेकर गए। 60-70 हजार रुपए का था विवाद घायल कृष्णा ने बताया कि हमलावरों पर उसके करीब 60 से 70 हजार रुपए बकाया था। यह रकम पिछले पांच महीनों से नहीं चुकाई जा रही थी। जब भी वह अपने पैसे मांगता, तो वे टालमटोल करते थे। कृष्णा ने आरोप लगाया कि बकाया पैसे मांगने के कारण ही रंजिश में उस पर यह जानलेवा हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की सब-इंस्पेक्टर सोनी कुमारी अपनी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल युवक से घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। एसआई सोनी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


