मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक लॉज के कमरे से GNM की छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोकायर वार्ड-16 निवासी मकसूदन यादव की 24 वर्षीय बेटी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। घटना किरण पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एक लॉज की है, जहां रूबी किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले बगल के कमरे में रहने वाली खुशबू कुमारी को हुई। उसने बताया कि रोज की तरह वह सुबह रूबी को जगाने गई थी, क्योंकि रूबी अक्सर देर तक सोती थी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर दरवाजे को धक्का दिया गया, जो खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गई। रूबी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। घटना की खबर फैलते ही लॉज में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप मृतका की मां गायत्री देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रूबी पिछले पांच वर्षों से मधेपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दवा दुकान चलाने वाले अमित कुमार नामक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। परिजनों के अनुसार, जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की की शादी की बात करने के लिए लड़के और उसके परिवार से संपर्क किया था। इसके लिए वे आर्थिक तैयारी भी कर रहे थे। मां ने आरोप लगाया है कि अमित कुमार ने उनकी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचीं तो रूबी के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना युवती की मौत के बाद लॉज और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। छात्रा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक लॉज के कमरे से GNM की छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोकायर वार्ड-16 निवासी मकसूदन यादव की 24 वर्षीय बेटी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। घटना किरण पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एक लॉज की है, जहां रूबी किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले बगल के कमरे में रहने वाली खुशबू कुमारी को हुई। उसने बताया कि रोज की तरह वह सुबह रूबी को जगाने गई थी, क्योंकि रूबी अक्सर देर तक सोती थी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर दरवाजे को धक्का दिया गया, जो खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गई। रूबी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। घटना की खबर फैलते ही लॉज में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप मृतका की मां गायत्री देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रूबी पिछले पांच वर्षों से मधेपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड के पास दवा दुकान चलाने वाले अमित कुमार नामक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। परिजनों के अनुसार, जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की की शादी की बात करने के लिए लड़के और उसके परिवार से संपर्क किया था। इसके लिए वे आर्थिक तैयारी भी कर रहे थे। मां ने आरोप लगाया है कि अमित कुमार ने उनकी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचीं तो रूबी के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना युवती की मौत के बाद लॉज और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। छात्रा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।


