रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु(35) के रूप में हुई। अभिषेक सासाराम नगर पूजा समिति का सदस्य भी है। यह घटना काजीपुरा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास मंगलवार रात करीब दस बजे हुई। तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। विवाद बढ़ने पर एक दोस्त ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से अभिषेक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में जुटी FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका पुलिस को पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका है। लगभग छह साल पहले भी काजीपुरा मोहल्ले में कुख्यात अपराधी शिबू पटेल के एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस इस पुरानी रंजिश से वर्तमान वारदात के संबंध की जांच कर रही है। रोहतास पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु(35) के रूप में हुई। अभिषेक सासाराम नगर पूजा समिति का सदस्य भी है। यह घटना काजीपुरा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास मंगलवार रात करीब दस बजे हुई। तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। विवाद बढ़ने पर एक दोस्त ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से अभिषेक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में जुटी FSL की टीम घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका पुलिस को पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका है। लगभग छह साल पहले भी काजीपुरा मोहल्ले में कुख्यात अपराधी शिबू पटेल के एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस इस पुरानी रंजिश से वर्तमान वारदात के संबंध की जांच कर रही है। रोहतास पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।


