नवादा में पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प:वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल; जांच शुरू

नवादा में पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प:वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल; जांच शुरू

नवादा में मंगलवार रात पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के व्यस्त प्रजातंत्र चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पुलिस ने कुछ गाड़ियों को रोककर चालान काटना शुरू किया, तो कुछ युवाओं ने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और आम लोग आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में चीख-पुकार की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। चालान काटते समय लोगों ने अपशब्द कहे ट्रैफिक पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट शुरू नहीं की। उनके अनुसार, चालान काटते समय कुछ लोगों ने अभद्रता की और अपशब्द कहे, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। CCTV कैमरों की होगी जांच स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो की जांच की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। इस घटना से नवादा शहर में ट्रैफिक पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम में अचानक चेकिंग अभियान चलाए जाने से आम जनता को परेशानी होती है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस या मारपीट के शिकार व्यक्ति द्वारा नगर थाना में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। नवादा में मंगलवार रात पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के व्यस्त प्रजातंत्र चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब पुलिस ने कुछ गाड़ियों को रोककर चालान काटना शुरू किया, तो कुछ युवाओं ने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और आम लोग आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में चीख-पुकार की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। चालान काटते समय लोगों ने अपशब्द कहे ट्रैफिक पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट शुरू नहीं की। उनके अनुसार, चालान काटते समय कुछ लोगों ने अभद्रता की और अपशब्द कहे, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। CCTV कैमरों की होगी जांच स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो की जांच की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। इस घटना से नवादा शहर में ट्रैफिक पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम में अचानक चेकिंग अभियान चलाए जाने से आम जनता को परेशानी होती है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस या मारपीट के शिकार व्यक्ति द्वारा नगर थाना में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *