जमुई में ऑटो से विदेशी शराब जब्त:देवघर से लाई जा रही थी 49.5 लीटर शराब, तस्कर गिरफ्तार

जमुई में ऑटो से विदेशी शराब जब्त:देवघर से लाई जा रही थी 49.5 लीटर शराब, तस्कर गिरफ्तार

जमुई में उत्पाद विभाग ने चकाई चेक पोस्ट पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 29 साल के निर्मल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो निरंजन सिंह का पुत्र है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के देवघर से शराब की एक बड़ी खेप जमुई लाई जा रही है। विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान तेज इस सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया। चकाई चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कई झोलों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 72 कैन बीयर, आरएस ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतलें और मैजिक मोमेंट की 375 एमएल की 12 बोतलें शामिल हैं। कुल 49.500 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जमुई में उत्पाद विभाग ने चकाई चेक पोस्ट पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऑटो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी 29 साल के निर्मल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो निरंजन सिंह का पुत्र है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के देवघर से शराब की एक बड़ी खेप जमुई लाई जा रही है। विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान तेज इस सूचना के आधार पर जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया। चकाई चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कई झोलों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 72 कैन बीयर, आरएस ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतलें और मैजिक मोमेंट की 375 एमएल की 12 बोतलें शामिल हैं। कुल 49.500 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *