आजमगढ़ में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज:गाय के बारे में करनी और कथनी में भेद न करें यूपी सरकार, कागजों पर बने हैं कानून

आजमगढ़ में बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज:गाय के बारे में करनी और कथनी में भेद न करें यूपी सरकार, कागजों पर बने हैं कानून

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए और सनातन धर्म की रक्षा जन जागरण के लिए निकले जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा सोमवार को आजमगढ़ के मिर्जापुर ब्लॉक पहुंची। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत किया और गौ माता की जय हर हर महादेव सनातन धर्म अमर रहे के नारे भी लगाए। गाय के बारे में करनी और कथनी में भेद न करें यूपी सरकार
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को कम से कम गाय के बारे में कथनी और करनी में भेद नहीं करना चाहिए। यही चिंता का विषय है। बाकी मामलों में जो होता है होता रहने दे। आज गाय की प्राण प्रतिष्ठा दोनों खतरे में है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया जाएगा अभी तक 75 विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया जा चुका है। गाय के बारे में जो भी बातें सरकार कह रही है। वह कागजों में कानून बना है। जब आप किसी अधिकारी और मंत्री से बात करते हैं तो कहता है कि कड़क कानून है पर जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत है। जिस तरह से गायों को ट्रकों में भरकर भेजा जा रहा है और जो भी गौशालाएं हैं उनकी क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं है ग्राउंड की रिपोर्ट बहुत ही पीड़ा दायक है। जब राजनीतिक दलों से निराशा हुई। इसीलिए जनता के बीच आया हूं। और यदि जनता समझ जाएगी तो बहुत बड़ा परिवर्तन हो जाएगा। स्वामी महाराज ने कहा कि गौ माता के प्राणों और प्रतिष्ठा का बहुत तेजी से क्षरण हो रहा है।
यदि समय रहते रोक नहीं गया तो जैसे डायनासोर जैसे जंतु फिल्मों में देखे जाते थे। वैसे ही आने वाले समय में भगवान श्री कृष्ण के चित्र के साथ गए देखी जा सकेगी। देश में आठ अरब गाय थी। धीरे-धीरे कम होते-होते करोड़ों में आ गई। प्रतिदिन 80000 गाय काटकर बेची जा रही है। यदि ऐसे सब कुछ चलता रहा तो आने वाले पांच सात वर्षों में लुप्त हो जाने की संभावना बन रही है। इसलिए अंतिम प्रयास के रूप में हम जागरूक करने के लिए निकले हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *