समस्तीपुर में 10 लाख के चंदन के पेड़ चोरी:फोर व्हीलर से पहुंचे थे चोर, मौके पर टायर के निशान; पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

समस्तीपुर में 10 लाख के चंदन के पेड़ चोरी:फोर व्हीलर से पहुंचे थे चोर, मौके पर टायर के निशान; पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

समस्तीपुर में श्वेत चंदन के पेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी किए गए पेड़ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख के करीब है। पीड़ित किसान किशोर सिंह ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। घटना वैनी पूसा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम वार्ड-2 की है। श्याम किशोर सिंह ने बताया कि घर के सामने ही अपने खेतों में करीब 300 से अधिक श्वेत चंदन का पेड़ लगा रखा है। उनके प्रयास से इस इलाके में 1500 से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। एक पेड़ 15 साल में बनकर तैयार हो जाता है। लकड़ी 10 से 15 हजार रुपए किलो की दर से बाजार में बिकता है। रात 12:00 तक जगे हुए थे, उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के सामने खेत में कई पेड़ कटे हुए थे, जबकि दो मोटे चंदन के पेड़ का तना काट कर चोर उठाकर ले गए। जबकि कुछ पेड़ नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। जिसे चोर लेकर भागने में सफल नहीं हुए। घटनास्थल के पास फोर व्हीलर का भी निशान मिला है। संभावना है कि चोर फोर व्हीलर से आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में वैनी पूसा थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि चंदन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। किसान ने थाने में आवेदन दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पहले भी चोरी हो चुकी है बता दें कि इलाके में चंदन पेड़ चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर से चोरों ने लाखों रुपए के दो बड़े चंदन पेड़ों की चोरी कर ली थी। इस मामले में भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। समस्तीपुर में श्वेत चंदन के पेड़ की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी किए गए पेड़ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख के करीब है। पीड़ित किसान किशोर सिंह ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। घटना वैनी पूसा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम वार्ड-2 की है। श्याम किशोर सिंह ने बताया कि घर के सामने ही अपने खेतों में करीब 300 से अधिक श्वेत चंदन का पेड़ लगा रखा है। उनके प्रयास से इस इलाके में 1500 से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। एक पेड़ 15 साल में बनकर तैयार हो जाता है। लकड़ी 10 से 15 हजार रुपए किलो की दर से बाजार में बिकता है। रात 12:00 तक जगे हुए थे, उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के सामने खेत में कई पेड़ कटे हुए थे, जबकि दो मोटे चंदन के पेड़ का तना काट कर चोर उठाकर ले गए। जबकि कुछ पेड़ नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। जिसे चोर लेकर भागने में सफल नहीं हुए। घटनास्थल के पास फोर व्हीलर का भी निशान मिला है। संभावना है कि चोर फोर व्हीलर से आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में वैनी पूसा थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि चंदन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। किसान ने थाने में आवेदन दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पहले भी चोरी हो चुकी है बता दें कि इलाके में चंदन पेड़ चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर से चोरों ने लाखों रुपए के दो बड़े चंदन पेड़ों की चोरी कर ली थी। इस मामले में भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *