सलमान के घर फायरिंग केस;बॉडीगार्ड बोले-एक्टर को मारना चाहते थे:2024 में बाइक सवार आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। हालांकि, अब तक अदालत में गवाही देने वाले सलमान के पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सलमान की सिक्योरिटी में कई बॉडीगार्ड रहते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली (शेरा) हैं। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में बयान दिया। 14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी थी बॉडीगार्ड ने बताया कि वह 13 अप्रैल को शाम 7 बजे अपनी ड्यूटी पर आया था। उस समय सलमान की सुरक्षा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के कारण बढ़ाई गई थी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। CCTV स्क्रीन पर देखा कि दो लोग हेलमेट पहनकर बाइक पर आए और बिल्डिंग की ओर फायरिंग की। गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हुए गवाह के अनुसार हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। इसके बाद वह और अन्य गार्ड तुरंत बाहर गए, लेकिन हमलावर ‘आई लव बांद्रा’ पॉइंट की ओर भाग गए और फिर मेहबूब स्टूडियो रोड की तरफ निकल गए। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेश मुले ने कोर्ट में CCTV फुटेज पेश किया, जिसमें बाइक गेट के पास आती दिख रही है। गवाह ने वीडियो में डिटेल्स की पहचान की। घटना के समय सलमान बेडरूम में मौजूद थे बॉडीगार्ड ने बताया कि घटना के समय सलमान पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। उन्होंने कहा कि यह फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्होंने आवाज सुनी तो वह सिक्योरिटी केबिन में थे और उन्हें एक्टर को मिली धमकियों के बारे में कोई पर्सनल जानकारी नहीं थी। एक अन्य गवाह, पुलिस गार्ड ने अदालत में बताया कि वह लॉबी में था और उसने घटना नहीं देखी, लेकिन मौके पर पड़े कारतूस देखे। मामले में लॉरेंस और अनमोल वॉन्टेड हैं पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने फायरिंग की। मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने घटना से दो दिन पहले इलाके की रेकी की थी, वीडियो बनाया और उसे वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई को भेजा था। इस मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपी अनुजकुमार थपन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई वॉन्टेड हैं। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ …………….. सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया:सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया; एक्टर ने शांत रहने का इशारा किया सलमान खान का जामनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *