सीवान में बगीचे की जमीन विवाद में चली गोली:पेड़ काटने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, एक घायल

सीवान में बगीचे की जमीन विवाद में चली गोली:पेड़ काटने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, एक घायल

सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के धनौती मठ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बगीचे की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में राजेश सिंह गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके बाएं हाथ की उंगली में लगी है। वहीं दोनों पक्षों के कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही धनौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विरोधी पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी घायल राजेश सिंह ने बताया कि गांव में उनके परिवार का एक बगीचा है, जहां शनिवार को पेड़ कटवाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। राजेश सिंह का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने हथियार पकड़ने की कोशिश की, तभी गोली चल गई और उनके हाथ की उंगली में लग गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। पिछले 15 सालों से चल रहा है विवाद वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र सिंह ने बताया कि बगीचे की करीब एक बीघा जमीन को लेकर पिछले 15 सालों से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। उनका कहना है कि जब उन्होंने कोर्ट में मामला लंबित रहने तक पेड़ नहीं काटने की बात कही, तब दूसरा पक्ष उग्र हो गया और फायरिंग करने लगा। जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके भाई अभिषेक सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में निगरानी बनाए हुए है। धनौती थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बगीचे की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के धनौती मठ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बगीचे की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में राजेश सिंह गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके बाएं हाथ की उंगली में लगी है। वहीं दोनों पक्षों के कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही धनौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विरोधी पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी घायल राजेश सिंह ने बताया कि गांव में उनके परिवार का एक बगीचा है, जहां शनिवार को पेड़ कटवाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। राजेश सिंह का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने हथियार पकड़ने की कोशिश की, तभी गोली चल गई और उनके हाथ की उंगली में लग गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई धनंजय सिंह और ब्रजेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। पिछले 15 सालों से चल रहा है विवाद वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र सिंह ने बताया कि बगीचे की करीब एक बीघा जमीन को लेकर पिछले 15 सालों से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। उनका कहना है कि जब उन्होंने कोर्ट में मामला लंबित रहने तक पेड़ नहीं काटने की बात कही, तब दूसरा पक्ष उग्र हो गया और फायरिंग करने लगा। जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके भाई अभिषेक सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में निगरानी बनाए हुए है। धनौती थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बगीचे की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *