किशनगंज में दो घरों में चोरी:अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार, पीड़ितों ने दिया थाने मे आवेदन

किशनगंज में दो घरों में चोरी:अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार, पीड़ितों ने दिया थाने मे आवेदन

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस वारदात में चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार शाम को पीड़ितों ने बहादुरगंज थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3, गुणा समेशर में हुई। चोरों ने शनिवार तड़के दोनों घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पीड़ित वारिस अहमद ने बताया कि उनके दो घर हैं। परिवार पुराने घर में सो रहा था, जबकि नया घर खाली था और वो भी घर मे मौजूद नही थे। चोरों ने खाली घर का फायदा उठाकर वहां से 15 भर चांदी, 12 हजार रुपये नकद और 6 ग्राम सोना चुरा लिया। लोगों ने पुलिस को दी चोरी की जानकारी दूसरी चोरी मोबिन आलम के घर में हुई, जो इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। चोरों ने उनके घर से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुराए। सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोपहर में बहादुरगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। बहादुरगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और फिलहाल मामले की जांच जारी है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस वारदात में चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार शाम को पीड़ितों ने बहादुरगंज थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3, गुणा समेशर में हुई। चोरों ने शनिवार तड़के दोनों घरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पीड़ित वारिस अहमद ने बताया कि उनके दो घर हैं। परिवार पुराने घर में सो रहा था, जबकि नया घर खाली था और वो भी घर मे मौजूद नही थे। चोरों ने खाली घर का फायदा उठाकर वहां से 15 भर चांदी, 12 हजार रुपये नकद और 6 ग्राम सोना चुरा लिया। लोगों ने पुलिस को दी चोरी की जानकारी दूसरी चोरी मोबिन आलम के घर में हुई, जो इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। चोरों ने उनके घर से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुराए। सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोपहर में बहादुरगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना किया। बहादुरगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और फिलहाल मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *