शेखपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:2 मवेशियों की मौत, 5 लाख से ज्यादा नुकसान, दमकल ने 2 घंटे में पाया काबू

शेखपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:2 मवेशियों की मौत, 5 लाख से ज्यादा नुकसान, दमकल ने 2 घंटे में पाया काबू

शेखपुरा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के दयाली बीघा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर के बाहर बंधे दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आग से घर में रखा सामान और कीमती लकड़ियां जलकर राख हो गईं, जिससे 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना दयाली बीघा गांव निवासी सीताराम पंडित के घर में हुई। सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। इमारती लकड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं
सब अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि अग्निशमन कर्मी रोहित कुमार, सर्वजीत कुमार और गोविंद कुमार के नेतृत्व में दमकल टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के सदस्य अजय पंडित ने बताया कि आग में घर में रखा अनाज, भूसा, जलावन और कीमती इमारती लकड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी मायूस है। घायल हुए दो मवेशियों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। शेखपुरा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के दयाली बीघा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर के बाहर बंधे दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आग से घर में रखा सामान और कीमती लकड़ियां जलकर राख हो गईं, जिससे 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना दयाली बीघा गांव निवासी सीताराम पंडित के घर में हुई। सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस और दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। इमारती लकड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं
सब अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि अग्निशमन कर्मी रोहित कुमार, सर्वजीत कुमार और गोविंद कुमार के नेतृत्व में दमकल टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के सदस्य अजय पंडित ने बताया कि आग में घर में रखा अनाज, भूसा, जलावन और कीमती इमारती लकड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी मायूस है। घायल हुए दो मवेशियों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *