मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को प्लेटफॉर्म-1 पर रेल कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। स्टेशन परिसर से काले धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों और रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। बिजली के तारों से चिंगारी निकलने के बाद वहां रखे दस्तावेज और फर्नीचर आग की चपेट में आ गए। पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानें तुरंत बंद कर दी गई। वेंडर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को काफी असुविधा हुई। बचाव कार्य में परेशानी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। आनन-फानन में दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्टेशन के संकरे हिस्सों और प्लेटफॉर्म पर भीड़ के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जानी नुकसान की पुष्टि नहीं हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेल कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात, कंप्यूटर और सरकारी संपत्ति के जलकर खाक होने की आशंका है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सटीक कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को प्लेटफॉर्म-1 पर रेल कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। स्टेशन परिसर से काले धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों और रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। बिजली के तारों से चिंगारी निकलने के बाद वहां रखे दस्तावेज और फर्नीचर आग की चपेट में आ गए। पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानें तुरंत बंद कर दी गई। वेंडर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को काफी असुविधा हुई। बचाव कार्य में परेशानी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। आनन-फानन में दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्टेशन के संकरे हिस्सों और प्लेटफॉर्म पर भीड़ के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जानी नुकसान की पुष्टि नहीं हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेल कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात, कंप्यूटर और सरकारी संपत्ति के जलकर खाक होने की आशंका है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सटीक कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


