किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की कथित रूप से मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान जीनत जबी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब दो वर्ष पहले कोचाधामन थाना क्षेत्र के कलकली गांव निवासी दानिश आलम से हुई थी। शादी में दहेज देने के बाद भी बढ़ती गई मांग मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय ही ससुराल पक्ष ने भारी दहेज की मांग की थी। आरोप है कि दानिश आलम, उनकी मां अनीसा बेगम, भाई रब्बानी, बहन सहनसबी और जीजा मनवर ने मिलकर मोटरसाइकिल के लिए एक लाख रुपये, डेढ़ भर सोना, 26 भर चांदी के जेवर और फर्नीचर सहित लगभग पांच लाख रुपये का दहेज लिया था। शादी के बाद लगातार प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार शादी के कुछ ही महीनों बाद से जीनत जबी पर मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर पाती थीं, तो उन्हें खाना-पीना तक नहीं दिया जाता था और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। 10 अप्रैल को बेरहमी से पिटाई का आरोप परिजनों का आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को सभी नामजद आरोपियों ने मिलकर जीनत जबी पर पांच लाख रुपये की मांग को लेकर हमला किया। डंडा, लाठी और जूते से की गई बेरहमी से पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा और वह अधमरी हालत में पहुंच गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें चूरीपट्टी स्थित साफी नर्सिंग होम लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू मृतका की मां सहनाज बेगम ने कोचाधामन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की कथित रूप से मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान जीनत जबी के रूप में हुई है, जिनकी शादी करीब दो वर्ष पहले कोचाधामन थाना क्षेत्र के कलकली गांव निवासी दानिश आलम से हुई थी। शादी में दहेज देने के बाद भी बढ़ती गई मांग मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय ही ससुराल पक्ष ने भारी दहेज की मांग की थी। आरोप है कि दानिश आलम, उनकी मां अनीसा बेगम, भाई रब्बानी, बहन सहनसबी और जीजा मनवर ने मिलकर मोटरसाइकिल के लिए एक लाख रुपये, डेढ़ भर सोना, 26 भर चांदी के जेवर और फर्नीचर सहित लगभग पांच लाख रुपये का दहेज लिया था। शादी के बाद लगातार प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार शादी के कुछ ही महीनों बाद से जीनत जबी पर मायके से अतिरिक्त पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर पाती थीं, तो उन्हें खाना-पीना तक नहीं दिया जाता था और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। 10 अप्रैल को बेरहमी से पिटाई का आरोप परिजनों का आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को सभी नामजद आरोपियों ने मिलकर जीनत जबी पर पांच लाख रुपये की मांग को लेकर हमला किया। डंडा, लाठी और जूते से की गई बेरहमी से पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा और वह अधमरी हालत में पहुंच गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें चूरीपट्टी स्थित साफी नर्सिंग होम लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू मृतका की मां सहनाज बेगम ने कोचाधामन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


