आगरा किला के सामने झाड़ियों में लगी आग:एक किमी दूर से दिखाई दिया धुआं, एक घंटे तक सुलगती रही आग

आगरा किला के सामने झाड़ियों में लगी आग:एक किमी दूर से दिखाई दिया धुआं, एक घंटे तक सुलगती रही आग

आगरा किला के सामने झाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थीं, लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुंआ दिखाई दे रहा था। झाड़ियों के बीच में लगे कूड़े के ढेर में लगभग एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। यहां से ताजमहल भी बमुश्किल एक किमी दूर था।
बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे आगरा किला के मुख्य गेट के सामने, मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों से अचानक धुंआ उठाता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। झाड़ियों के साथ-साथ यहां कूड़े के ढेर में आग पहुंच गई। इसमें प्लास्टिक काफी मात्रा में था, इसके चलते लगभग एक किमी दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दिया। आग से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिये… कुछ राहगीर आग देखने के लिए मौके पर रुक गए लेकिन चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने न तो आग बुझाने का प्रयास किया और न ही फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। इसके चलते आग की लपटें उठती रहीं। यहां से गुजर रहे सपा नेता श्याम भोजवानी ने बताया-लगभग 45 मिनट से वे आग की लपटें उठते देख रहे हैं। जबकि आग उनके आने से पहले से ही लगी हुई थी।
जिस जगह आग लगी थी, उसके नीचे से मेट्रो ट्रैक गुजर रहा है। स्टेशन भी पास में ही। बताया जा रहा है, किसी ने सिगरेट या बीडी सुलगाकर माचिस की तीली फेंक दी होगी, जिसकी वजह से ये आग लगी। बता दें कि आगरा में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *