सहरसा में सीमेंट दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 25 लाख की संपत्ति जलकर राख

सहरसा में सीमेंट दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 25 लाख की संपत्ति जलकर राख

सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास शनिवार दोपहर एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उनके गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुकान में बड़ी मात्रा में सीमेंट और हार्डवेयर सामग्री रखी गई थी, जिसमें से लगभग 5 लाख रुपये का सामान एक दिन पहले ही उतारा गया था। इस घटना में कुल 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सबसे पहले बिजली विभाग को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। हालांकि, आग की भयावहता के कारण स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3:30 बजे घटना की जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास शनिवार दोपहर एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उनके गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुकान में बड़ी मात्रा में सीमेंट और हार्डवेयर सामग्री रखी गई थी, जिसमें से लगभग 5 लाख रुपये का सामान एक दिन पहले ही उतारा गया था। इस घटना में कुल 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सबसे पहले बिजली विभाग को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। हालांकि, आग की भयावहता के कारण स्थानीय लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3:30 बजे घटना की जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *