शव के सिर-पीठ पर चोट के निशान,बेटे की हत्या हुई:पिता ने लगाया आरोप;नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर FIR

शव के सिर-पीठ पर चोट के निशान,बेटे की हत्या हुई:पिता ने लगाया आरोप;नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर FIR

जमुई के जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट में दसवीं कक्षा के छात्र आनंद कुमार की संदिग्ध मौत हो गई है। विद्यालय प्रबंधन इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतक के पिता तारकेश्वर कुमार ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन, छात्रावास प्रबंधन और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे आनंद के पिता तारकेश्वर कुमार को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर सदर अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने अपने बेटे को मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पाया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पिता का आरोप है कि शव पर सिर और पीठ में गंभीर चोट के निशान थे, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्र को स्कूल के वॉशरूम से गंभीर हालत में निकालकर सीधे सदर अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई। बाद में अस्पताल से ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिससे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम और एफएसएल विशेषज्ञों ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने सहपाठियों और शिक्षकों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल की अटेंडेंस शीट जब्त कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमुई कचहरी चौक को जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक आनंद कुमार अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में तेज और मिलनसार स्वभाव का बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले स्कूल में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। जमुई के जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट में दसवीं कक्षा के छात्र आनंद कुमार की संदिग्ध मौत हो गई है। विद्यालय प्रबंधन इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतक के पिता तारकेश्वर कुमार ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन, छात्रावास प्रबंधन और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे आनंद के पिता तारकेश्वर कुमार को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर सदर अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने अपने बेटे को मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पाया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पिता का आरोप है कि शव पर सिर और पीठ में गंभीर चोट के निशान थे, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्र को स्कूल के वॉशरूम से गंभीर हालत में निकालकर सीधे सदर अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई। बाद में अस्पताल से ही पुलिस को जानकारी दी गई, जिससे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम और एफएसएल विशेषज्ञों ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने सहपाठियों और शिक्षकों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल की अटेंडेंस शीट जब्त कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के समय की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमुई कचहरी चौक को जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक आनंद कुमार अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में तेज और मिलनसार स्वभाव का बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले स्कूल में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *