करौली में बेटियों के लिए सुरक्षा कवच:HPV वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर पर वार, CMHO बोले- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार

करौली में बेटियों के लिए सुरक्षा कवच:HPV वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर पर वार, CMHO बोले- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार

करौली जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तेज गति से चल रहा है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर शनिवार को आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सतीश चंद मीणा ने खुद मौजूद रहकर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया और अभिभावकों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की लड़कियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाती है। क्या है अभियान का उद्देश्य डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकना है। उन्होंने कहा कि समय रहते टीकाकरण ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। अभिभावकों से खास अपील सीएमएचओ ने अभिभावकों से अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बताया।
जिलेभर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष एचपीवी वैक्सीनेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। यहां निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकें। स्कूलों का भी मिल रहा सहयोग इस अवसर पर डॉ. मीणा ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा और प्रभारी गरिमा गर्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि स्कूल के सक्रिय सहयोग से अधिकांश बालिकाओं ने टीकाकरण करवाया है, जो इस अभियान की सफलता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। स्वास्थ्य टीम की रही अहम भूमिका कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिराज शर्मा, पीएचएम स्नेहलता तिवारी, एएनएम सुमन शुक्ला सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही एएनएम करिश्मा शुक्ला, मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा, अनीता शर्मा, सपना, अंशु, विद्या, स्कूल स्टाफ और अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *