भारत की जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में मधुबनी जिले ने बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में अब तक 3,40,804 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। यह उपलब्धि नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। इस अभियान में वैशाली जिला प्रथम स्थान पर है, जबकि मधुबनी जिला बहुत कम अंतर से दूसरे स्थान पर रहा। यह दर्शाता है कि जिले में जनभागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही है। 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जो नागरिक अभी तक स्व-गणना में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे 01 मई 2026 तक इस अवसर का लाभ उठाएं। नागरिक घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी के आधार पर ही सरकार बेहतर योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर पाती है। शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी नागरिकों से पुनः अपील की गई है कि वे स्व-गणना में भाग लेकर अपने जिले को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान दें। ‘आपकी भागीदारी ही सटीक जनगणना और बेहतर योजनाओं की असली ताकत है।’ भारत की जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में मधुबनी जिले ने बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में अब तक 3,40,804 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं। यह उपलब्धि नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। इस अभियान में वैशाली जिला प्रथम स्थान पर है, जबकि मधुबनी जिला बहुत कम अंतर से दूसरे स्थान पर रहा। यह दर्शाता है कि जिले में जनभागीदारी अत्यंत उत्साहजनक रही है। 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जो नागरिक अभी तक स्व-गणना में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे 01 मई 2026 तक इस अवसर का लाभ उठाएं। नागरिक घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर 33 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी के आधार पर ही सरकार बेहतर योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर पाती है। शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शेष बचे नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी नागरिकों से पुनः अपील की गई है कि वे स्व-गणना में भाग लेकर अपने जिले को प्रथम स्थान दिलाने में योगदान दें। ‘आपकी भागीदारी ही सटीक जनगणना और बेहतर योजनाओं की असली ताकत है।’


