बेतिया में आग लगने से शनिवार की दोपहर को 18 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। इस घटना में करीब 12 से अधिक जानवरों के भी जलने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया ।वहीं अब सभी पीड़ित परिवारों के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पूरा मामला बगहा एक प्रखंड के चौतरवा थाना क्षेत्र की बसवरिया पंचायत अंतर्गत बहुआरवा फार्म महादलित बस्ती का है।
कैसे लगी आग पीडित पिरवार के लोगों ने बताया कि आग की शुरुआत बस्ती निवासी नंदू मुसहर के घर से हुई, जो देखते ही देखते पूरी बस्ती में फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक डेढ़ दर्जन घर जल चुके थे। किन किन लोगों के घर जले इस घटना में नारायण मुसहर, राजू मुसहर, विक्रम मुसहर, अखिलेश मुसहर, प्रभावती मुसहर, अनिरुद्ध मुसहर, मोतीचंद मुसहर, दिलीप मुसहर, मुकेश मुसहर, कन्हाई मुसहर, कृष्ण मुसहर, नन्हकू मुसहर, शारदा मुसहर, लखीचंद मुसहर और सर्वेश मुसहर सहित लगभग डेढ़ दर्जन परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए। इसके अलावा करीब 6 से अधिक बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
मई में थी शादी इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अगले माह चार लड़कियों की शादी होनी थी, जिनकी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लखीचंद मुसहर की पुत्री मन्ना कुमारी, संजय मुसहर की पुत्री रूपा कुमारी, नारायण मुसहर की पुत्री चंदा कुमारी और हीरालाल मुसहर की पुत्री रश्मि कुमारी की शादी तय थी। तीन लड़कियों की शादी का दिन तय करने के लिए 26 अप्रैल को जाने वाले थे। शादी से जुड़े सभी सामान और जरूरी वस्तुएं आग में जल जाने से इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया रौशन तिवारी मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को मीठा, चिउड़ा सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया है। मुखिया ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें। बेतिया में आग लगने से शनिवार की दोपहर को 18 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। इस घटना में करीब 12 से अधिक जानवरों के भी जलने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया ।वहीं अब सभी पीड़ित परिवारों के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पूरा मामला बगहा एक प्रखंड के चौतरवा थाना क्षेत्र की बसवरिया पंचायत अंतर्गत बहुआरवा फार्म महादलित बस्ती का है।
कैसे लगी आग पीडित पिरवार के लोगों ने बताया कि आग की शुरुआत बस्ती निवासी नंदू मुसहर के घर से हुई, जो देखते ही देखते पूरी बस्ती में फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक डेढ़ दर्जन घर जल चुके थे। किन किन लोगों के घर जले इस घटना में नारायण मुसहर, राजू मुसहर, विक्रम मुसहर, अखिलेश मुसहर, प्रभावती मुसहर, अनिरुद्ध मुसहर, मोतीचंद मुसहर, दिलीप मुसहर, मुकेश मुसहर, कन्हाई मुसहर, कृष्ण मुसहर, नन्हकू मुसहर, शारदा मुसहर, लखीचंद मुसहर और सर्वेश मुसहर सहित लगभग डेढ़ दर्जन परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए। इसके अलावा करीब 6 से अधिक बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
मई में थी शादी इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अगले माह चार लड़कियों की शादी होनी थी, जिनकी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लखीचंद मुसहर की पुत्री मन्ना कुमारी, संजय मुसहर की पुत्री रूपा कुमारी, नारायण मुसहर की पुत्री चंदा कुमारी और हीरालाल मुसहर की पुत्री रश्मि कुमारी की शादी तय थी। तीन लड़कियों की शादी का दिन तय करने के लिए 26 अप्रैल को जाने वाले थे। शादी से जुड़े सभी सामान और जरूरी वस्तुएं आग में जल जाने से इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया रौशन तिवारी मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को मीठा, चिउड़ा सहित अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया है। मुखिया ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।


