पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़:गार्ड घायल; खान सर बोले- फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी

पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़:गार्ड घायल; खान सर बोले- फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी

पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के अंदर कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। उसका सिर फूटा है। घटना की सूचना मिलने पर खान सर रात 11.30 बजे कोचिंग पहुंचे। उन्होंने कहा- क्लासेज खत्म हो चुकी थी। आज बिहार पुलिस भर्ती के रिजल्ट आए थे। हजारों लोग पास हो गए थे। सब लोग बच्चों को सम्मानित करके थके हुए थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व आए और धमकाने लगे। हमलावर गार्डों को पीटने लगे। खान सर ने फायरिंग का भी दावा किया। उन्होंने कहा- चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं। ये सब बगल के कोचिंग वालों ने किया है। उन्हें मेरे कम फीस लेने से परेशानी है। उन्होंने मेरे कोचिंग को दो दिनों के अंदर उड़ाने की धमकी दी थी। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… पुलिस बोली- 10-12 लोग आए थे, फायरिंग नहीं हुई पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। टाउन DSP राजेश रंजन ने कहा- फायरिंग नहीं हुई है। CCTV फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। 10 से 12 की संख्या में लोग पैदल आए थे। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने भी बताया कि मारपीट का मामला है। उन्होंने कहा- गार्ड ने सभी हमलावरों को पहचान लिया है। गार्ड का बयान लेकर आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त किया है। आसपास के लोगों के बयान ले रहे हैं। जो भी इसमें शामिल होगा उसपर कार्रवाई होगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें…. ‘खान सर के यहां एडमिशन कराया, स्कूटी दिलाई’: BPSC टीचर का पति बोला- पत्नी और बॉयफ्रेंड दार्जलिंग में 2 दिन साथ रहे बिहार के वैशाली की 28 साल की BPSC टीचर गुंजन कुमारी अपने पति और तलाक की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गुंजन के पति अमन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पत्नी की ब्यूटीशियन फ्रेंड से मेरा कोई रिश्ता नहीं है।अमन ने दावा किया है कि उन्होंने अदालत में बैंक स्टेटमेंट, कॉल हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रूव दिए हैं। उनका कहना है कि पत्नी ने जो आरोप लगाए हैं वो गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *