समस्तीपुर के सीमावर्ती वैशाली जिले के विद्ददुपुर थाने के रहिमापुर गांव मेंदो गुटों में झड़प व गोलीबारी की घटना हुई है। मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं। एक युवक को कमर में गोली लगी है। जख्मी सभी हाजीपुर गंगा ब्रीज से लौट कर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। अनिल सिंह और उनका बेटा मनीष कुमार मारपीट में जख्मी हुआ है, जबकि शिवम कुमार को कमर में गोली लगी है। हालांकि जख्मी तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। जमीन पर निर्माण काम की सूचना पर पहुंचे थे जख्मी मनीष कुमार का कहना है कि वे लोग मुजफ्फरपुर में रहते हैं। विद्दुपुर के रहिमापुर में उनके गांव के ही तेजनारायण सिंह से जमीन विवाद चल रहा है। सूचना मिली कि उस जमीन पर तेज नारायण की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। हाजीपुर अस्पताल में पहुंचे थे विरोधी सूचना पर वह अपने पिता और ममेरा भाई शिवम के साथ गांव पहुंचे। जैसे ही वे लोग गांव पहुंचे तेजनारायण सिंह के साथ ही उनके बेटे रवि सिंह आदि लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। गोली चलाने लगे। मारपीट में पिता-बेटे जख्मी हो गए। इस दौरान गोली चली, उनके ममेरे भाई शिवम को पीठ में लगी। सभी लोग अपना उपचार हाजीपुर अस्पताल में करा रहे थे। जहां विरोधी लोग भी पहुंच गए और इन लोगों को खोजने लगे। जिसके बाद सभी गाड़ी से पटना की ओर भागने लगे। तो देखा कि सभी इन लोगों का पीछा कर रहे हैं। यह देख कर किसी तरह लोगों को चकमा देकर वापस लौटे और समस्तीपुर सदर अस्पताल आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर किया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई है। हालांकि, नगर पुलिस के पहुंचने से पूर्व जख्मी को डीएमसीएच भेज दिया गया। नगर पुलिस ने विद्दुपुर थाने को घटना की जानकारी दी है। समस्तीपुर के सीमावर्ती वैशाली जिले के विद्ददुपुर थाने के रहिमापुर गांव मेंदो गुटों में झड़प व गोलीबारी की घटना हुई है। मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं। एक युवक को कमर में गोली लगी है। जख्मी सभी हाजीपुर गंगा ब्रीज से लौट कर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। अनिल सिंह और उनका बेटा मनीष कुमार मारपीट में जख्मी हुआ है, जबकि शिवम कुमार को कमर में गोली लगी है। हालांकि जख्मी तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। जमीन पर निर्माण काम की सूचना पर पहुंचे थे जख्मी मनीष कुमार का कहना है कि वे लोग मुजफ्फरपुर में रहते हैं। विद्दुपुर के रहिमापुर में उनके गांव के ही तेजनारायण सिंह से जमीन विवाद चल रहा है। सूचना मिली कि उस जमीन पर तेज नारायण की ओर से निर्माण कराया जा रहा है। हाजीपुर अस्पताल में पहुंचे थे विरोधी सूचना पर वह अपने पिता और ममेरा भाई शिवम के साथ गांव पहुंचे। जैसे ही वे लोग गांव पहुंचे तेजनारायण सिंह के साथ ही उनके बेटे रवि सिंह आदि लोगों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। गोली चलाने लगे। मारपीट में पिता-बेटे जख्मी हो गए। इस दौरान गोली चली, उनके ममेरे भाई शिवम को पीठ में लगी। सभी लोग अपना उपचार हाजीपुर अस्पताल में करा रहे थे। जहां विरोधी लोग भी पहुंच गए और इन लोगों को खोजने लगे। जिसके बाद सभी गाड़ी से पटना की ओर भागने लगे। तो देखा कि सभी इन लोगों का पीछा कर रहे हैं। यह देख कर किसी तरह लोगों को चकमा देकर वापस लौटे और समस्तीपुर सदर अस्पताल आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर किया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई है। हालांकि, नगर पुलिस के पहुंचने से पूर्व जख्मी को डीएमसीएच भेज दिया गया। नगर पुलिस ने विद्दुपुर थाने को घटना की जानकारी दी है।


