भागलपुर में ठनका गिरने से मां-बेटी की मौत:मक्का काटने खेत में गई थी दोनों, काम करते समय हादसा

भागलपुर में ठनका गिरने से मां-बेटी की मौत:मक्का काटने खेत में गई थी दोनों, काम करते समय हादसा

भागलपुर में आज ठनका गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लालू मंडल की 40 साल की पत्नी पूनम देवी और उनकी 16 साल की बेटी सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है। घटना एकचारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खवासपुर पंचायत के बड़ी चटाइयां गांव की है। पूनम देवी अपनी बेटी सुप्रिया कुमारी के साथ लक्ष्मीनियां गांव स्थित अपने खेत में मक्का काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरा। मुंबई में मजदूरी करते हैं पति ठनका की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। मृतका के पति लालू मंडल मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है… भागलपुर में आज ठनका गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लालू मंडल की 40 साल की पत्नी पूनम देवी और उनकी 16 साल की बेटी सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है। घटना एकचारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खवासपुर पंचायत के बड़ी चटाइयां गांव की है। पूनम देवी अपनी बेटी सुप्रिया कुमारी के साथ लक्ष्मीनियां गांव स्थित अपने खेत में मक्का काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरा। मुंबई में मजदूरी करते हैं पति ठनका की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। मृतका के पति लालू मंडल मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *