सहयोग शिविर में अभिनंदन समारोह जैसा दिखा नजारा:मंत्रियों को समस्या सुनाने नहीं, मुलाकात करने पहुंचे लोग, ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे मुखिया

सहयोग शिविर में अभिनंदन समारोह जैसा दिखा नजारा:मंत्रियों को समस्या सुनाने नहीं, मुलाकात करने पहुंचे लोग, ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे मुखिया

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग शिविर चल रहा है। जिसमें आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। शिविर लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निपटारे के लिए आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग दिखे जो मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए आए थे। एक गांव के मुखिया तो ढोल-नगाड़े के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच गए और मंत्री नीतीश मिश्रा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। ऐसे में कुछ देर के लिए सहयोग शिविर जनसमस्याओं के समाधान के मंच से ज्यादा अभिनंदन समारोह जैसा नजर आया। दांत दर्द के कारण सवालों के जवाब नहीं दिए सहयोग शिविर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। नीतीश मिश्रा करीब डेढ़ घंटे तक भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कई कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। सहयोग शिविर समाप्त होने के बाद जब नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा कार्यालय से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि दांत में दर्द है, इसलिए वह फिलहाल कुछ नहीं बोल सकते।
रोजगार मेले से मिल रहे नौकरी के अवसर श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को रोजगार दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनके शासनकाल में रोजगार की स्थिति बेहतर नहीं थी और बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन होता था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है। हाल ही में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के अवसर मिले हैं। मंत्री के अनुसार केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में ही 10,882 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार हर दो महीने पर रोजगार मेले का आयोजन कर रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बिहार में 2,000 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली अरुण शंकर ने कहा कि हाल के रोजगार मेलों के माध्यम से बिहार में 2,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी मिली है। इसके अलावा जो युवा राज्य के बाहर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए भी अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली समेत अन्य राज्यों की स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियां और संस्थान भी रोजगार मेले में शामिल हुए और योग्य युवाओं का चयन कर उन्हें नौकरी के अवसर दिए।
आग की घटनाओं पर भी दी प्रतिक्रिया मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। कई मामलों में लोगों की असावधानी या फिर शॉर्ट-सर्किट जैसी तकनीकी वजहों से आग लग जाती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की अपील की। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग शिविर चल रहा है। जिसमें आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। शिविर लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निपटारे के लिए आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग दिखे जो मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए आए थे। एक गांव के मुखिया तो ढोल-नगाड़े के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच गए और मंत्री नीतीश मिश्रा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। ऐसे में कुछ देर के लिए सहयोग शिविर जनसमस्याओं के समाधान के मंच से ज्यादा अभिनंदन समारोह जैसा नजर आया। दांत दर्द के कारण सवालों के जवाब नहीं दिए सहयोग शिविर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। नीतीश मिश्रा करीब डेढ़ घंटे तक भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कई कार्यकर्ता और समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। सहयोग शिविर समाप्त होने के बाद जब नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा कार्यालय से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि दांत में दर्द है, इसलिए वह फिलहाल कुछ नहीं बोल सकते।
रोजगार मेले से मिल रहे नौकरी के अवसर श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को रोजगार दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनके शासनकाल में रोजगार की स्थिति बेहतर नहीं थी और बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन होता था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है। हाल ही में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के अवसर मिले हैं। मंत्री के अनुसार केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में ही 10,882 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार हर दो महीने पर रोजगार मेले का आयोजन कर रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बिहार में 2,000 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली अरुण शंकर ने कहा कि हाल के रोजगार मेलों के माध्यम से बिहार में 2,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी मिली है। इसके अलावा जो युवा राज्य के बाहर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए भी अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली समेत अन्य राज्यों की स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियां और संस्थान भी रोजगार मेले में शामिल हुए और योग्य युवाओं का चयन कर उन्हें नौकरी के अवसर दिए।
आग की घटनाओं पर भी दी प्रतिक्रिया मुजफ्फरपुर में आग लगने की घटना पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। कई मामलों में लोगों की असावधानी या फिर शॉर्ट-सर्किट जैसी तकनीकी वजहों से आग लग जाती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *