बिहार पुलिस जवान पर पिता ने चाकू से किया हमला:बाजू-आंख पर चोटें, प्रेम विवाह से नाराज होकर संपत्ति से करना चाहते है बेदखल

बिहार पुलिस जवान पर पिता ने चाकू से किया हमला:बाजू-आंख पर चोटें, प्रेम विवाह से नाराज होकर संपत्ति से करना चाहते है बेदखल

सहरसा में पैतृक संपत्ति और प्रेम विवाह को लेकर बिहार पुलिस जवान पर उनके पिता ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके बाएं हाथ के बाजू और बाईं आंख के पास कई चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। घायल जवान की पहचान बेगहा निवासी प्रभु नारायण साह के बेटे मुकेश कुमार(33) के रूप में हुई है। मुकेश वर्तमान में दरभंगा जिले में तैनात हैं। उनके पिता प्रभु नारायण साह तीन साल पहले बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पीड़ित ने शनिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उनके पिता उनके प्रेम विवाह से नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते पिछले तीन साल से संपत्ति से बेदखल करने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मुकेश के घर आने पर यह विवाद और बढ़ जाता था। 3 दिन पहले पत्नी के साथ आए थे घर घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। मुकेश अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उस दिन उनके चचेरे भाई सुभाष कुमार घर के बांस की बाड़ी में बांस कटवा रहे थे। इसे देखकर उनके पिता प्रभु नारायण साह वहां पहुंचे और सुभाष से पूछा कि बांस काटने के लिए किसने कहा है। उसने मुकेश का नाम लिया। इसके बाद प्रभु नारायण साह ने घर आकर मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता और चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुकेश ने एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें उनके पिता चाकू से और चचेरे भाई लाठी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चाकू के वार से मुकेश के बाएं हाथ के बाजू और बाईं आंख के पास कई चोटें आई हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मुकेश ने शनिवार रात 10 बजे सहरसा सदर थाने में आवेदन देकर अपने पिता और चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहरसा में पैतृक संपत्ति और प्रेम विवाह को लेकर बिहार पुलिस जवान पर उनके पिता ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके बाएं हाथ के बाजू और बाईं आंख के पास कई चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। घायल जवान की पहचान बेगहा निवासी प्रभु नारायण साह के बेटे मुकेश कुमार(33) के रूप में हुई है। मुकेश वर्तमान में दरभंगा जिले में तैनात हैं। उनके पिता प्रभु नारायण साह तीन साल पहले बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पीड़ित ने शनिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उनके पिता उनके प्रेम विवाह से नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते पिछले तीन साल से संपत्ति से बेदखल करने को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मुकेश के घर आने पर यह विवाद और बढ़ जाता था। 3 दिन पहले पत्नी के साथ आए थे घर घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। मुकेश अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उस दिन उनके चचेरे भाई सुभाष कुमार घर के बांस की बाड़ी में बांस कटवा रहे थे। इसे देखकर उनके पिता प्रभु नारायण साह वहां पहुंचे और सुभाष से पूछा कि बांस काटने के लिए किसने कहा है। उसने मुकेश का नाम लिया। इसके बाद प्रभु नारायण साह ने घर आकर मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता और चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुकेश ने एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है, जिसमें उनके पिता चाकू से और चचेरे भाई लाठी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चाकू के वार से मुकेश के बाएं हाथ के बाजू और बाईं आंख के पास कई चोटें आई हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मुकेश ने शनिवार रात 10 बजे सहरसा सदर थाने में आवेदन देकर अपने पिता और चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *