समस्तीपुर में रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बुलेट बाएं हाथ में लगी है। घायल की पहचान अंगार गांव के विशेश्वर राय के पुत्र राजेश कुमार के तौर पर हुई है। घटना अंगार थाना क्षेत्र के जिरात गांव की है। पीड़ित ने बताया कि अपने एक दोस्त के साथ देर रात बाइक से बिरनामा की ओर जा रहा था। रास्ते में रूककर सड़क किनारे पेशाब करने लगा। दोस्त सिगरेट पी रहा था। इस बीच बाइक सवार 2 बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे हाथ में लगी। जिसके बाद मैं वहीं पास में एक गड्ढा में कूद गया। ‘हमलावरों की पहचान नहीं, बाइक गांव की’ राजेश ने आगे बताया कि गोली आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हमलावरों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन बाइक गांव के ही एक व्यक्ति की है। बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध दलसिंहसराय की इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। अस्पताल में इलाज जारी है, उससे पूछताछ हुई है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। समस्तीपुर में रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बुलेट बाएं हाथ में लगी है। घायल की पहचान अंगार गांव के विशेश्वर राय के पुत्र राजेश कुमार के तौर पर हुई है। घटना अंगार थाना क्षेत्र के जिरात गांव की है। पीड़ित ने बताया कि अपने एक दोस्त के साथ देर रात बाइक से बिरनामा की ओर जा रहा था। रास्ते में रूककर सड़क किनारे पेशाब करने लगा। दोस्त सिगरेट पी रहा था। इस बीच बाइक सवार 2 बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे हाथ में लगी। जिसके बाद मैं वहीं पास में एक गड्ढा में कूद गया। ‘हमलावरों की पहचान नहीं, बाइक गांव की’ राजेश ने आगे बताया कि गोली आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हमलावरों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन बाइक गांव के ही एक व्यक्ति की है। बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध दलसिंहसराय की इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। अस्पताल में इलाज जारी है, उससे पूछताछ हुई है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


