जहानाबाद में विश्व साइकिल दिवस पर “संडे ऑन साइकिल” रैली:डीएम ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बोली – सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाएं

जहानाबाद में विश्व साइकिल दिवस पर “संडे ऑन साइकिल” रैली:डीएम ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बोली – सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाएं

जहानाबाद में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में एक साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली दक्षिणी काको स्थित +2 बालिका आवासीय विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान, जहानाबाद तक गई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय ने साइकिल को बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत के बीच एक बेहतर तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएम ने बताया कि साइकिल चलाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और मानसिक तनाव भी घटता है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “साइकिल अपनाएं, पर्यावरण बचाएं”, “ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ” और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल के प्रति प्रेरित करना और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था। विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। जहानाबाद में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में एक साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली दक्षिणी काको स्थित +2 बालिका आवासीय विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान, जहानाबाद तक गई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय ने साइकिल को बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत के बीच एक बेहतर तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएम ने बताया कि साइकिल चलाने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है और मानसिक तनाव भी घटता है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “साइकिल अपनाएं, पर्यावरण बचाएं”, “ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ” और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल के प्रति प्रेरित करना और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था। विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *