कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। नगर से लगे ग्राम पंचायत रामनगर के माड़ीपारा में पुआल से भरा लकड़ी का मचान अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत (Farmer Died) हो गई। दरअसल किसान मिर्च के खेत की रखवाली करने गया था। वह मचान के नीचे बैठकर खाना खा रहा था। मौसम खराब देख आस-पास रहे लोगों ने उसे मचान से बाहर निकलने कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी दौरान यह घटना हो गई। सूचना पर गुरुवार को पहुंची कुसमी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रामनगर के माड़ी पारा निवासी जगे राम (Farmer Died) उम्र 55 वर्ष बुधवार को गांव के बाहर अपने खेत में लगी मिर्च फसल की रखवाली करने गया था। खेत के पास ही उसने धान की मिसाई के बाद बचे पुआल को मवेशियों के चारे के लिए लकड़ी का मचान बनाकर रखा था।
बताया जा रहा है कि दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ओले भी गिरने लगे। जगे राम (Farmer Died) मचान के नीचे बैठकर भोजन कर रहा था। पास में ही एक अन्य ग्रामीण मनोज भी अपने खेत की रखवाली कर रहा था।
तेज हवा के चलते मचान हिलने लगा तो मनोज ने जगे राम को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन वह वहीं बैठा रहा। कुछ ही देर में तेज झोंकों के बीच पुआल से लदा पूरा मचान भरभराकर गिर पड़ा और जगे राम उसके नीचे दब (Farmer Died) गया।
Farmer Died: दबकर हो गई मौत
मनोज ने तत्काल उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी पुआल और लकडिय़ों के ढेर के कारण वह अकेले कुछ नहीं कर सका। इसके कुछ देर में उसने गांव पहुंचकर लोगों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जगे राम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत (Farmer Died) हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना परिजनों में मातम (Farmer Died) पसरा हुआ है।


