परिजन पर जबरन शादी और पति पर दुष्कर्म का आरोप:शादी के 2 महीने बाद घर से भागी, पीड़िता का आरोप; पैसों के लिए कराई शादी

परिजन पर जबरन शादी और पति पर दुष्कर्म का आरोप:शादी के 2 महीने बाद घर से भागी, पीड़िता का आरोप; पैसों के लिए कराई शादी

मुजफ्फरपुर में 18 वर्षीय युवती ने अपने ही परिजनों पर जबरन शादी कराने और पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, 1 फरवरी को उसके जीजा और मामा ने मां की सहमति लेकर उसे घूमाने के बहाने मंदिर ले गए, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ सहदुल्हापुर राघोपुर निवासी युवक से जबरन शादी करा दी गई। युवती का आरोप है कि यह शादी मोटी रकम लेकर कराई गई।

पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि शादी के बाद 5 और 6 फरवरी को आरोपी पति ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे लगातार घर में बंधक बनाकर रखा गया और प्रताड़ित किया जाता रहा। करीब दो महीने तक उत्पीड़न झेलने के बाद 31 मार्च को युवती किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली और अपनी दूसरी बहन के घर पहुंची। इसके बाद उसने अहियापुर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि एक युवती ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में 18 वर्षीय युवती ने अपने ही परिजनों पर जबरन शादी कराने और पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, 1 फरवरी को उसके जीजा और मामा ने मां की सहमति लेकर उसे घूमाने के बहाने मंदिर ले गए, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ सहदुल्हापुर राघोपुर निवासी युवक से जबरन शादी करा दी गई। युवती का आरोप है कि यह शादी मोटी रकम लेकर कराई गई।

पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि शादी के बाद 5 और 6 फरवरी को आरोपी पति ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसे लगातार घर में बंधक बनाकर रखा गया और प्रताड़ित किया जाता रहा। करीब दो महीने तक उत्पीड़न झेलने के बाद 31 मार्च को युवती किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली और अपनी दूसरी बहन के घर पहुंची। इसके बाद उसने अहियापुर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि एक युवती ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *