नवादा जिले के हिसुआ में गया जी रोड पर तिलैया पुल के पास 2 डंपरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक के दोनों पैर वाहन में फंस गए, जिससे वह काफी देर तक अंदर फंसा रहा। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर हिसुआ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला जा सका। चालक का दोनों पैर टूटा बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल चालक की पहचान गया निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। उसे तुरंत हिसुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिसुआ की ओर से गया जा रहे दोनों डंपरों में से एक के चालक को नींद आ जाने के कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नवादा जिले के हिसुआ में गया जी रोड पर तिलैया पुल के पास 2 डंपरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक के दोनों पैर वाहन में फंस गए, जिससे वह काफी देर तक अंदर फंसा रहा। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर हिसुआ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला जा सका। चालक का दोनों पैर टूटा बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल चालक की पहचान गया निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। उसे तुरंत हिसुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिसुआ की ओर से गया जा रहे दोनों डंपरों में से एक के चालक को नींद आ जाने के कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


