पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में फैक्ट्री संचालक की मौत:खाना खाने घर के लिए निकले थे कारोबारी, तेज रफ्तार अपाची बाइक टक्कर में गई जान

पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसे में फैक्ट्री संचालक की मौत:खाना खाने घर के लिए निकले थे कारोबारी, तेज रफ्तार अपाची बाइक टक्कर में गई जान

पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर में फैक्ट्री संचालक की जान चली गई। कारोबारी देर दोपहर बाइक से खाना खाने घर के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक अपाची बाइक छोड़कर भाग निकला। हादसा शहर के बेलौरी में हुआ। मृतक की पहचान सुमन कुमार दास 32 के रूप में हुई है। वे शहर के बेलौरी वार्ड नंबर 44 के रहने वाले थे। कारोबारी की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रही अपाची बाइक सवारों ने मारी टक्कर मृतक के चचेरे भाई बापन दास ने बताया सुमन कुमार दास अपनी फैक्ट्री से रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रही अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद अपाची बाइक पर सवार दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सुकुमार दास ने बाइक नंबर के साथ थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है। पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर में फैक्ट्री संचालक की जान चली गई। कारोबारी देर दोपहर बाइक से खाना खाने घर के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक अपाची बाइक छोड़कर भाग निकला। हादसा शहर के बेलौरी में हुआ। मृतक की पहचान सुमन कुमार दास 32 के रूप में हुई है। वे शहर के बेलौरी वार्ड नंबर 44 के रहने वाले थे। कारोबारी की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रही अपाची बाइक सवारों ने मारी टक्कर मृतक के चचेरे भाई बापन दास ने बताया सुमन कुमार दास अपनी फैक्ट्री से रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रही अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद अपाची बाइक पर सवार दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सुकुमार दास ने बाइक नंबर के साथ थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार युवकों की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *