प्रेम प्रसंग में चाची-भतीजे ने खाया चूहा मारने की दवा:गोपालगंज में शादी करना चाहते हैं दोनों, चाचा ने जान से मारने की दी धमकी

प्रेम प्रसंग में चाची-भतीजे ने खाया चूहा मारने की दवा:गोपालगंज में शादी करना चाहते हैं दोनों, चाचा ने जान से मारने की दी धमकी

गोपालगंज में एक नाबालिग भतीजे और उसकी चाची ने प्रेम-प्रसंग के कारण चूहा मारने वाली दवा खा ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। 4 माह पहले एक महिला शादी करके इस गांव में आई थी। शादी के एक माह बाद उसका पति पुणे कमाने चला गया। इसी दौरान महिला का अपने जेठ के नाबालिग बेटे (भतीजे) के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वे शादी करना चाहते थे। चाची को पति के साथ नहीं देख पाता था नाबालिग नाबालिग भतीजा अपनी चाची के प्रेम में इतना लीन था कि वह उन्हें अपने चाचा के साथ नहीं देख पाता था। बताया जा रहा है कि जब भी वह चाचा-चाची को एक साथ देखता, तो इसका विरोध करता था। एक बार उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया। जब नाबालिग के इस असामान्य व्यवहार और विरोध की असल वजह चाचा को पता चली, तो घर में भारी कलह शुरू हो गई। गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इस घरेलू विवाद ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। पिटाई और सामाजिक बदनामी के डर से गुस्से में आकर चाची ने पहले जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मॉडल अस्पताल में किशोर का चल रहा इलाज चाची की हालत देखकर और अपने प्रेम में विफलता महसूस करते हुए नाबालिग भतीजे ने भी चूहा मारने वाली दवा खा ली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर किशोर ने उनका उपचार शुरू किया। किशोर की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि समय रहते इलाज मिलने के कारण दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। चाची की गंभीर हालत को देख डर में खाया जहर इस संबंध में किशोर ने बताया कि उसे चाची से प्यार हो गया है। प्यार करना कोई गलत बात नहीं है। वहीं उसने बताया कि चाचा आ गए थे और चाची को छेड़ रहे थे, इस बात से मुझे दिक्कत थी। मैं जब इसका विरोध किया तो उन्हें हमारे प्यार के बारे में पता चल गया। इसके बाद चाचा ने चाची को मारना शुरू कर दिए। वह अपना शरीर नहीं छूने देती थी इसको लेकर हम फांसी लगा रहे थे। इसके बाद चाची और चाचा में झगड़ा हुआ और उन्होंने जहर खा ली। उनकी हालत खराब होते देख मैं डर गया। उन्हें अगर कुछ हो गया तो परिवार के लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे ये सोचकर मैंने भी जहर खा ली। उसने बताया कि घर में एक औरत और मर्द जब अकेले रहते है, तो प्यार होना ही है। चाची भी हमसे प्यार करती है, वो हमसे शादी करने को तैयार है। लेकिन मेरे पिता से उनको डर लगता है। क्योंकि इज्जत की बात है। हम शादी करना चाहते है, लेकिन उनके पति कहते है कि कही भी रहोगे तो तुमको जान से मार देंगे। गोपालगंज में एक नाबालिग भतीजे और उसकी चाची ने प्रेम-प्रसंग के कारण चूहा मारने वाली दवा खा ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। 4 माह पहले एक महिला शादी करके इस गांव में आई थी। शादी के एक माह बाद उसका पति पुणे कमाने चला गया। इसी दौरान महिला का अपने जेठ के नाबालिग बेटे (भतीजे) के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वे शादी करना चाहते थे। चाची को पति के साथ नहीं देख पाता था नाबालिग नाबालिग भतीजा अपनी चाची के प्रेम में इतना लीन था कि वह उन्हें अपने चाचा के साथ नहीं देख पाता था। बताया जा रहा है कि जब भी वह चाचा-चाची को एक साथ देखता, तो इसका विरोध करता था। एक बार उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया। जब नाबालिग के इस असामान्य व्यवहार और विरोध की असल वजह चाचा को पता चली, तो घर में भारी कलह शुरू हो गई। गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इस घरेलू विवाद ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। पिटाई और सामाजिक बदनामी के डर से गुस्से में आकर चाची ने पहले जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मॉडल अस्पताल में किशोर का चल रहा इलाज चाची की हालत देखकर और अपने प्रेम में विफलता महसूस करते हुए नाबालिग भतीजे ने भी चूहा मारने वाली दवा खा ली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर किशोर ने उनका उपचार शुरू किया। किशोर की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि समय रहते इलाज मिलने के कारण दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। चाची की गंभीर हालत को देख डर में खाया जहर इस संबंध में किशोर ने बताया कि उसे चाची से प्यार हो गया है। प्यार करना कोई गलत बात नहीं है। वहीं उसने बताया कि चाचा आ गए थे और चाची को छेड़ रहे थे, इस बात से मुझे दिक्कत थी। मैं जब इसका विरोध किया तो उन्हें हमारे प्यार के बारे में पता चल गया। इसके बाद चाचा ने चाची को मारना शुरू कर दिए। वह अपना शरीर नहीं छूने देती थी इसको लेकर हम फांसी लगा रहे थे। इसके बाद चाची और चाचा में झगड़ा हुआ और उन्होंने जहर खा ली। उनकी हालत खराब होते देख मैं डर गया। उन्हें अगर कुछ हो गया तो परिवार के लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे ये सोचकर मैंने भी जहर खा ली। उसने बताया कि घर में एक औरत और मर्द जब अकेले रहते है, तो प्यार होना ही है। चाची भी हमसे प्यार करती है, वो हमसे शादी करने को तैयार है। लेकिन मेरे पिता से उनको डर लगता है। क्योंकि इज्जत की बात है। हम शादी करना चाहते है, लेकिन उनके पति कहते है कि कही भी रहोगे तो तुमको जान से मार देंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *