स्कूल में छात्रों को बेची जा रही थी महंगी किताबें:वाराणसी में DIOS के निर्देश पर छापेमारी करने पहुंची थी एक टीम

स्कूल में छात्रों को बेची जा रही थी महंगी किताबें:वाराणसी में DIOS के निर्देश पर छापेमारी करने पहुंची थी एक टीम

प्राइवेट स्कूलों में छात्र-छात्राओं को महंगी किताबें बेचने का मामला लगातार सामने आ रहा है लगातार इसकी शिकायतें भी हो रही हैं इसी क्रम में मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भोले प्रताप सिंह के निर्देशन में एक टीम स्कूल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। सेंट पॉल्स स्कूल में जब टीम पहुंची तो जो शिकायत हुई थी वह सही पाई गई। जांच के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। बिना अनुमति अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन, कक्षा 9 का अनधिकृत रूप से संचालन, प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों का उपयोग, निर्धारित दुकानों से पुस्तकें एवं ड्रेस खरीदने का दबाव, तथा शुल्क वृद्धि किये जाने का मामला सामने आया।
निरीक्षण के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भी विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें दर्ज कराई गईं।

अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने पर निरस्त होगी मान्यता
टीम द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिवस के भीतर समस्त आवश्यक अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं या उनमें किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण, आर्थिक दंड एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *