झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी पकड़ चुकी हैं। राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को रामगढ़ जिले में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में कुजू के 16 वर्षीय साहिल कुमार उर्फ तूफान और रामगढ़ प्रखंड के गंडके पाहन टोला निवासी 30 वर्षीय राजू मुंडा शामिल हैं। घायल लोगों में साहिल के पिता विनोद महतो भी शामिल हैं। इसके अलावा जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव के रहने वाले शाहजहां शेख की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौसम की कुछ तस्वीरें देखें… मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं और अनुकूल परिस्थितियों के कारण राज्य में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। रांची समेत कई जिलों में उमस राजधानी रांची में रविवार को दिनभर मौसम का रंग बदलता रहा। सुबह बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और परेशानी बढ़ गई। शाम करीब तीन बजे बरियातू क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में सिमडेगा के ठेठईटांगर में 70.3 मिमी, कुरडेग में 61.4 मिमी और गोबिंदपुर में 60.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बहरागोड़ा में 23.5 मिमी वर्षा हुई। दूसरी ओर डालटनगंज 40.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। 13 जून तक गर्जन और बारिश के आसार मौसम विभाग ने 13 जून तक राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 11 जून को गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और कोडरमा समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा में दोपहर या शाम के समय तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा में हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पलामू में बना रहेगा गर्मी का असर बारिश की संभावना के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। मेदिनीनगर, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि वास्तविक तापमान से 4-5 डिग्री अधिक गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जैसे दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। यहां तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बीच-बीच में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर राज्य में अगले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी और उमस तथा शाम या रात में बारिश और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है। झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी पकड़ चुकी हैं। राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को रामगढ़ जिले में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में कुजू के 16 वर्षीय साहिल कुमार उर्फ तूफान और रामगढ़ प्रखंड के गंडके पाहन टोला निवासी 30 वर्षीय राजू मुंडा शामिल हैं। घायल लोगों में साहिल के पिता विनोद महतो भी शामिल हैं। इसके अलावा जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव के रहने वाले शाहजहां शेख की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौसम की कुछ तस्वीरें देखें… मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं और अनुकूल परिस्थितियों के कारण राज्य में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। रांची समेत कई जिलों में उमस राजधानी रांची में रविवार को दिनभर मौसम का रंग बदलता रहा। सुबह बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और परेशानी बढ़ गई। शाम करीब तीन बजे बरियातू क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में सिमडेगा के ठेठईटांगर में 70.3 मिमी, कुरडेग में 61.4 मिमी और गोबिंदपुर में 60.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बहरागोड़ा में 23.5 मिमी वर्षा हुई। दूसरी ओर डालटनगंज 40.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। 13 जून तक गर्जन और बारिश के आसार मौसम विभाग ने 13 जून तक राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 11 जून को गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और कोडरमा समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा में दोपहर या शाम के समय तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा में हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पलामू में बना रहेगा गर्मी का असर बारिश की संभावना के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। मेदिनीनगर, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि वास्तविक तापमान से 4-5 डिग्री अधिक गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जैसे दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा। यहां तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और बीच-बीच में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर राज्य में अगले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी और उमस तथा शाम या रात में बारिश और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है।


