नोखा थाना क्षेत्र के सतर विगहवा गांव के पास सोमवार सुबह एक ऑटो और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सुशील कुमार की बचने की उम्मीद कम बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया। सासाराम से उदयपुर जा रहे थे घायल घायलों के परिजन संजय कुमार ने बताया कि सभी लोग सासाराम में ट्रेन से उतरने के बाद एक ऑटो रिजर्व कर संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव जा रहे थे। सतर विगहवा गांव के पास एक पिकअप वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कटर मशीन से फंसे घायलों को निकाला गया दुर्घटना के बाद दो घायलों को स्थानीय लोगों और एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, ऑटो में फंसे दो अन्य घायलों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन बुलानी पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो को काटकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में फंसे संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी कमलेश भगत के पुत्र दुर्गा प्रसाद और सुरेंद्र चौधरी के पुत्र सुशील कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अन्य घायलों में चनकी गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सुनीता देवी और उनका पुत्र सचिन कुमार शामिल हैं। सुनीता देवी अपने परिवार के साथ मायके उदयपुर गांव जा रही थीं। एक युवक की हालत गंभीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि चारों घायल गंभीर अवस्था में थे, जिनमें सुशील कुमार की चोटें अधिक थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। नोखा थाना क्षेत्र के सतर विगहवा गांव के पास सोमवार सुबह एक ऑटो और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सुशील कुमार की बचने की उम्मीद कम बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया। सासाराम से उदयपुर जा रहे थे घायल घायलों के परिजन संजय कुमार ने बताया कि सभी लोग सासाराम में ट्रेन से उतरने के बाद एक ऑटो रिजर्व कर संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव जा रहे थे। सतर विगहवा गांव के पास एक पिकअप वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कटर मशीन से फंसे घायलों को निकाला गया दुर्घटना के बाद दो घायलों को स्थानीय लोगों और एंबुलेंस चालक पिंटू कुमार की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, ऑटो में फंसे दो अन्य घायलों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन बुलानी पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो को काटकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो में फंसे संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी कमलेश भगत के पुत्र दुर्गा प्रसाद और सुरेंद्र चौधरी के पुत्र सुशील कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अन्य घायलों में चनकी गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सुनीता देवी और उनका पुत्र सचिन कुमार शामिल हैं। सुनीता देवी अपने परिवार के साथ मायके उदयपुर गांव जा रही थीं। एक युवक की हालत गंभीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि चारों घायल गंभीर अवस्था में थे, जिनमें सुशील कुमार की चोटें अधिक थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


