16 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; 1799 दारोगा पदों का मेंस 27 को बिहार में पुलिस भर्ती और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार ने ‘नेक्स्ट लेवल’ की तैयारी की है। राज्य में एक तरफ रोजगार के बड़े अवसर खुल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र को अभेद्य बनाया जा रहा है। जून महीने में मद्य निषेध, जेल, परिवहन, वायरलेस और विशेष शाखा में कुल 5312 सिपाही पदों के लिए 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। वहीं, 1799 दारोगा पदों के लिए 27 मई को 35,857 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में बैठेंगे। बिना एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र के केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। डाक से कोई एडमिट कार्ड नहीं आएगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और पेन ले जाने पर पूरी तरह रोक है। इन भारी-भरकम भर्तियों के साथ ही कैबिनेट ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए ‘आईजी बॉर्डर’ का एक नया पद सृजित किया है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एसटीएफ में 50 तेज-तर्रार जवानों की 15 साल तक के लिए फिक्स तैनाती को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में 53 नए पदों और ‘यंग प्रोफेशनल’ नीति-2026 पर भी मुहर लग गई है। 11 जून से परीक्षा केंद्र की जानकारी ले सकेंगे विशेष शाखा में 83 पदों के लिए परीक्षा 24 जून को विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। निगेटिव मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थी 11 जून से परीक्षा केंद्र की जानकारी ले सकेंगे। एडमिट कार्ड 18 से 24 जून तक डाउनलोड होंगे। वायरलेस में 993 पदों के लिए परीक्षा 21 जून को बिहार पुलिस दूरसंचार (वायरलेस) में सिपाही प्रचालक के 993 पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 जून को होगी। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी 8 जून से परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख सकेंगे। एडमिट कार्ड 15 से 21 जून तक डाउनलोड होंगे। 16 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; 1799 दारोगा पदों का मेंस 27 को बिहार में पुलिस भर्ती और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार ने ‘नेक्स्ट लेवल’ की तैयारी की है। राज्य में एक तरफ रोजगार के बड़े अवसर खुल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था और खुफिया तंत्र को अभेद्य बनाया जा रहा है। जून महीने में मद्य निषेध, जेल, परिवहन, वायरलेस और विशेष शाखा में कुल 5312 सिपाही पदों के लिए 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। वहीं, 1799 दारोगा पदों के लिए 27 मई को 35,857 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में बैठेंगे। बिना एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र के केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। डाक से कोई एडमिट कार्ड नहीं आएगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और पेन ले जाने पर पूरी तरह रोक है। इन भारी-भरकम भर्तियों के साथ ही कैबिनेट ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए ‘आईजी बॉर्डर’ का एक नया पद सृजित किया है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एसटीएफ में 50 तेज-तर्रार जवानों की 15 साल तक के लिए फिक्स तैनाती को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में 53 नए पदों और ‘यंग प्रोफेशनल’ नीति-2026 पर भी मुहर लग गई है। 11 जून से परीक्षा केंद्र की जानकारी ले सकेंगे विशेष शाखा में 83 पदों के लिए परीक्षा 24 जून को विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। निगेटिव मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थी 11 जून से परीक्षा केंद्र की जानकारी ले सकेंगे। एडमिट कार्ड 18 से 24 जून तक डाउनलोड होंगे। वायरलेस में 993 पदों के लिए परीक्षा 21 जून को बिहार पुलिस दूरसंचार (वायरलेस) में सिपाही प्रचालक के 993 पदों के लिए लिखित परीक्षा 21 जून को होगी। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। 11 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी 8 जून से परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख सकेंगे। एडमिट कार्ड 15 से 21 जून तक डाउनलोड होंगे।


